बोली प्रियंका- अगर बनी कांग्रेस की सरकार, तो निभायेंगी यह वचन

बोली प्रियंका- अगर बनी कांग्रेस की सरकार, तो निभायेंगी यह वचन

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पब्लिक से वादा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं उत्तर प्रदेश में परिवर्तन लायेंगी और बहन-बेटियों को अधिकार दिलायेंगी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वह यूपी की महिलाओं और बालिकाओं को उनका अधिकार दिलायेंगी। कांग्रेस आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये देने की प्रतिज्ञा निभाएगी, बेटियों को स्मार्टफोन-स्कूटी दिलाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा है कि हमारी सरकार बनने पर आशा और आंगनबाड़ी को प्रतिमाह 10 हजार रूपये का मानदेय दिया जायेगा। अंत में उन्होंने कहा कि हम वचन निभाएंगे, हर वचन निभाएंगे।



epmty
epmty
Top