गठबंधन को लेकर बवाल जारी- दो पूर्व विधायकों ने छोड़ा हाथ का साथ

गठबंधन को लेकर बवाल जारी- दो पूर्व विधायकों ने छोड़ा हाथ का साथ

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ किए गए गठबंधन को लेकर कांग्रेस के भीतर मचे बवाल के बीच दो और पूर्व विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़कर बाहर निकल गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिखकर दोनों पूर्व विधायकों ने पार्टी से अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

बुधवार को राजधानी दिल्ली की पश्चिमी दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक रहे नीरज बसोईया और नसीब सिंह ने लोकसभा चुनाव- 2024 के बीच कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। पश्चिमी दिल्ली से विधायक रहे नीरज बसोईया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ किए गए गठबंधन को अपने इस्तीफे की वजह बताया है।

पूर्व विधायक ने लिखा है कि आम आदमी पार्टी के नेता पिछले 7 साल से राजधानी दिल्ली के अंदर कई घोटालों में शामिल रहे हैं, जिसके चलते आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहे मनीष सिसोदिया एवं सेहत मंत्री रहे सत्येंद्र जैन इस समय जेल में है।

epmty
epmty
Top