कैबिनेट मीटिंग में बवाल- शिक्षा मंत्री बैठक छोड़ बीच में निकले

कैबिनेट मीटिंग में बवाल- शिक्षा मंत्री बैठक छोड़ बीच में निकले

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू के डांवाडोल हुए सितारे सही स्थान पर बैठते नहीं दिखाई दे रहे हैं। पार्टी विधायकों के बाद अब सरकार के मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कैबिनेट मीटिंग के दौरान हुए हंगामें से आहत शिक्षा मंत्री मीटिंग को छोड़कर बाहर निकल गए। डिप्टी सीएम दौड़े दौड़े गए और मंत्री को मनाकर वापस लाएं।

शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू सरकार की कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। कैबिनेट मीटिंग के दौरान हुए हंगामें से आहत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अचानक मीटिंग को छोड़कर बाहर निकल गए।

जैसे ही डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री को पता चला तो वह तुरंत बाहर आए और पूछा मंत्री कहां है? जब उन्हें मंत्री के बाहर जाने का पता चला तो वह दौड़े दौड़े गए और मंत्री को मनाकर वापस लाएं।

इससे पहले मंत्री जगत नेगी भी कैबिनेट बैठक को छोड़कर बाहर निकल गए थे। हालांकि कैबिनेट बैठक से जाने को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि उनका पहले से टूर प्रोग्राम निर्धारित था इसलिए वह मुख्यमंत्री को बात कर मीटिंग से काफी पहले बाहर आ गए थे। बाद में क्या हुआ उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

कैबिनेट बैठक की समाप्ति के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य ने कहा है कि रोहित ठाकुर की कोई नाराजगी नहीं है वह कुछ डॉक्यूमेंट भूल गए थे, इसलिए कैबिनेट की बैठक से वह बाहर आ गए थे।

epmty
epmty
Top