RLD का मिशन उप्र फतह- जयंत ने किया चुनाव अभियान समिति का गठन

RLD का मिशन उप्र फतह- जयंत ने किया चुनाव अभियान समिति का गठन

नई दिल्ली। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुनाव अभियान 2022 समिति का गठन करते हुए प्रवीण कुमार सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

बुधवार को मिशन उत्तर प्रदेश चुनाव फतह की शुरुआत करते हुए रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने चुनाव अभियान 2022 समिति का गठन किया। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के निश्चय और संघर्ष को इस समय आमजन तक पहुंचाने की बहुत ही सख्त जरूरत है। पार्टी के कार्यक्रमों में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेतागण अपनी पार्टियों को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। लेकिन स्थापित नेताओं के आने से जहां एक राजनीतिक दिशा के संकेत मिल रहे हैं। वहीं अगर किसान विरोधी व विकास विरोधी ताकतों का मुकाबला करना है तो हमारी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। जयंत चौधरी ने चुनाव अभियान 2022 समिति का गठन करते हुए प्रवीण कुमार सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया है। डॉक्टर यशपाल सिंह बघेल, अश्वनी तोमर, भोपाल सिंह, कुंवर अय्यूब अली, ऐश्वर्या राय सिंह और डॉ सुशील कुमार इस समिति के सदस्य बनाए गए हैं। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने चुनाव अभियान 2022 समिति के जिला संयोजक पदों पर 1 सप्ताह में पूरे प्रदेश में नियुक्तियां करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि हर बूथ-जीतेगा यूथ का नारा लेकर जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन को बल देंगे। साथ ही जिला संयोजक की यह भी जिम्मेदारी होगी कि वह पार्टी के जिले के मुख्य संगठन एवं फ्रंटल संगठन की इकाई के साथ समन्वय रखते हुए कार्य करेंगे। संगठन में हर स्तर पर मौजूद पद धारकों से जयंत चौधरी ने अपेक्षा की है कि वह चुनाव अभियान 2022 समिति में चयनित जिला संयोजको का पूर्ण सहयोग करेंगे।

epmty
epmty
Top