जनभागीदारी से तैयार होगा RLD का घोषणा पत्र लोक संकल्प 2022

जनभागीदारी से तैयार होगा RLD का घोषणा पत्र लोक संकल्प 2022

नई दिल्ली। आगामी 2 अक्टूबर,2021 को रालोद के अध्यक्ष जयन्त चौधरी 58,189 ग्राम प्रधानों को पत्र लिखेंगे और लोक संकल्प 2022 के लिए उनकी राय लेंगे, साथ ही आधुनिक युग में नए तरीकों को अपनाकर भी प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करेंगे।

गांधी जयंती पर रालोद के अध्यक्ष जयन्त चौधरी का मत है कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का मानना था कि आजादी की शुरुआत नीचे से शुरु होनी चाहिए तभी सत्ता जनता के हाथों में रहेगी। 2 अक्टूबर 1959 में नागौर में पंचायती राज व्यवस्था को विधिवत स्थापित किया गया था, जिससे राजस्थान देश का पहला राज्य बना जहां पंचायती राज को लागू किया गया।

देश के इतिहास में दर्ज इस महत्वपूर्ण तारीख के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ग्राम पंचायत के प्रधानों को पत्र लिख ये संदेश दे रहे हैं कि राष्ट्रीय लोकदल का घोषणा पत्र भी जनता ही तैयार करेगी।

आगामी 2 अक्टूबर,2021 को जयन्त चौधरी 58,189 ग्राम प्रधानों को पत्र लिखेंगे और लोक संकल्प 2022 के लिए उनकी राय लेंगे, साथ ही आधुनिक युग में नए तरीकों को अपनाकर भी प्रदेश की जनता से सीधा संवाद होगा। 2 अक्टूबर को जयन्त चौधरी द्वारा एक लिंक जारी किया जाएगा, इस आधुनिक अभियान के माध्यम से 5 लाख लोगों के घर पहुँच घोषणा पत्र पर सर्वेक्षण किया जाएगा और जनता से सीधे सुझाव लिए जाएँगे। AR (Augmented Reality) की तकनीक से ये क्रियान्वित होगा। राष्ट्रीय लोकदल का ये अनोखा प्रयास होगा जहां आधुनिक विधि से सामाजिक सहयोग माँग कर राजनीतिक अभियान को तेज किया जाएगा!

लोक संकल्प समिति ने भी लोक संकल्प संवाद के तीन कार्यक्रम (मेरठ, आगरा, लखनऊ) सम्पन्न कर जनता से राय शुमारी की है। राष्ट्रीय लोकदल को व्हाट्सएप नंबर (+91 8307959595), ट्विटर और फेसबुक (@LokSankalp2022) पर भी हज़ारों सुझाव प्राप्त हुए हैं।

छात्रों,युवाओं,महिलाओं,किसानों, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों से वर्चुअल मीटिंग कर भी लोक संकल्प को लेकर रायशुमारी की गई है।

देश के किसानों के प्रेरणास्रोत, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती, 31 अक्टूबर पर राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र (लोक संकल्प 2022) को जारी करेगी।

epmty
epmty
Top