रालोद की कार्यकारिणी भंग- अध्यक्ष को भी हटाया- मलूक नागर बने...

रालोद की कार्यकारिणी भंग- अध्यक्ष को भी हटाया- मलूक नागर बने...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के बीच राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को भी उनके पद से हटाते हुए सांसद मलूक नागर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बृहस्पतिवार राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा लिये गए एक बड़े फैसले के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक दल राजस्थान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। रालोद के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी उनके पद से हटा दिए गए हैं।‌ रालोद सुप्रीमो सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर को प्रदेश के नई प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में लोकसभा चुनाव- 2024 प्रक्रिया चल रही है, तीन चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जबकि चौथे चरण के चुनाव की तैयारी चल रही है। ऐसे में राजस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किए जाने के फैसले को जयंत चौधरी एक बड़े निर्णय तौर पर देखा जा रहा है।

epmty
epmty
Top