RLD ने साधा निशाना - चंदे से देश चला रही है BJP

RLD ने साधा निशाना - चंदे से देश चला रही है BJP

नई दिल्ली। रालोद ने अपने सोशल मीडिया ट्वीटर एकाउटं पर ट्वीट करते हुए कहा कि आठ वर्ष पहले देश में इतना पैसा था कि भाजपा सबके खातों में 15-15 लाख भेजने वाली थी। आज सबके खातों से चंदा कर देश चला रही है। 5 विधायक हैं पर आज तक सिर्फ बैनर में दिखे हैं। देखिए, कैसे बस्ती के लोगों ने सीएम और उनके विधायकों की पोल खोल दी।

रालोद ने गुरूवार को ट्वीट करते हुए कहा कि कुव्यवस्था चरम पर है, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर आम सुविधाएं वेंटीलेटर पर हैं लेकिन फिर भी सरकार कहती है ऑल इज वेल भईया ऑल इज वेल। योगी आदित्यनाथ सरकार को जनता के सरोकार से कोई मतलब नहीं है, इन्हें सिर्फ़ कुर्सी का लोभ है। अब आप अंदाजा लगा लीजिए उत्तर प्रदेश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के विकास को प्रदर्शित करने के लिए अख़बार की ये कुछ सुर्खियां काफ़ी हैं। स्वच्छता अभियान से लेकर गड्ढामुक्त उत्तर प्रदेश के साथ 24 घंटे बिजली देने और स्मार्ट सिटी का ढींढोरा पीटने वाले योगी अदित्यनाथ के जुलमों की एकसाथ पोल खुल रही हैं। असली नेता की ताकत पैसा नहीं होता, जनता का अपार समर्थन और प्यार होता है। जो रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के पास है।



epmty
epmty
Top