भाजपा नेताओं की वीडियो शेयर कर बोली रालोद- भाजपा की नीयत में है खोट

भाजपा नेताओं की वीडियो शेयर कर बोली रालोद- भाजपा की नीयत में है खोट

लखनऊ। रालोद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब देश के किसानों के साथ छल कर चुनावों को साधने की कोशिश है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी अपलोड की है, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कृषि कानूनों पर बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रालोद ने कहा कि भाजपा कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकती है। अब देश के किसानों के साथ छल कर चुनावों को साधने की कोशिश है। लेकिन इवीडियो शेयर कर बोली रालोद- भाजपा की नीयत में है खोटनकी ये साजिश नाकाम रहेगी। इन जुमलेबाजों की पार्टी को मौका नहीं देना है, वरना ये फिर आएंगे, किसानों और गरीबों की आवाज़ को दबाने और उनको कुचलने।

वीडियो में कलराज मिश्र कह रहे हैं कि सरकार को लगा कि कानून वापस ले लेने चाहिए अगर बाद में इसकी आवश्यकता पड़ी तो फिर लागू कर देगे। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बिल तो बनते रहते हैं बिगड़ते रहते हैं। वापस आ जायेंगे, दोबारा बन जायेंगे। वहीं बिहार के भाजपा मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों पर भविष्य में भी चर्चा होगी। दरवाजे बंद नहीं होंगे और यह कानून लागू होना चाहिए।



epmty
epmty
Top