हुआ खुलासा- किसान हजारों करोड़ के कर्जदार 5 साल में 23 दे चुके जान

चंडीगढ़। विधानसभा के भीतर हुए खुलासे में खेती किसानी के लिए देशभर में जाने और पहचाने जाने वाले किसानों के ऊपर हजारों करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। 5 साल के भीतर 23 किसान कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा चुके हैं।
शनिवार को हरियाणा विधानसभा के भीतर सरकार की ओर से किए गए खुलासे के मुताबिक राज्य के 25 फ़ीसदी किसानों के ऊपर 10400 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है।
13 किसान ऐसे हैं जिनके ऊपर राज्य के विभिन्न बैंकों के तीन करोड़ रुपए बकाया है। जानकारी दी गई है कि पिछले 5 साल के भीतर हरियाणा में 23 किसान कर्ज के बोझ से परेशान होकर मौत को अपने गले लगा चुके हैं।
कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किसानों के कर्ज को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने सरकार से सहकारी बैंकों में वर्ष 2017 और 2022 में किसानों के बकाया के बारे में सरकार से जानकारी मांगी थी। सहकारिता मंत्री बनवारीलाल की ओर से किसानों के कर्ज का विवरण जब विधानसभा के भीतर प्रस्तुत किया गया तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई। उधर केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करते हुए किसानों की माली हालत पुख्ता होना बता रही है।