सक्रियता व संघर्ष को सम्मान. डॉ इसरार अल्वी बने सपा जिला सचिव

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में मिशन 2022 की सफलता के लिए संगठन मजबूती अभियान के तहत युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी की लगातार सक्रियता व सपा आंदोलन में महत्वपूर्ण भागीदारी को देखते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा जिलासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी समाजवादी पार्टी में इससे पूर्व समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष व सपा के अन्य प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सपा की नीतिओ विचारो के प्रसार व जनहित में होने वाले सपा आंदोलन,संघर्ष में अपनी सक्रियता से सपा के वरिष्ठ नेताओं को आकर्षित करते रहे हैं।
डॉ इसरार अल्वी को सपा के प्रत्येक आंदोलन मीटिंग व अभियान में लगातार सक्रिय भागीदारी के चलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सम्मान देते हुए उनको सपा जिला सचिव मनोनीत किया है।
नव मनोनीत सपा जिला सचिव डॉ इसरार अल्वी ने सम्मान देने पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास करके जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस जिम्मेदारी को सक्रिय भूमिका व अनुशासित सपा कार्यकर्ता के रूप में सभी का सम्मान करके जिम्मेदारी को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।