रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों पर रासुका- सलीम भी शामिल

रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों पर रासुका- सलीम भी शामिल

लखनऊ। सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद जलाई गई रामचरितमानस की प्रतियों के मामले में दो आरोपियों पर प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के आरोपी सत्येंद्र कुशवाहा एवं सलीम के खिलाफ यह रासुका की कार्रवाई की गई है।

सोमवार को लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के आरोपी सत्येंद्र कुशवाहा एवं सलीम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्यवाही की है। रासुका के अंतर्गत कार्यवाही झेलने वाले इन लोगों ने 29 जनवरी को राजधानी लखनऊ के पीजीआई वृंदावन कॉलोनी में रामचरित मानस की प्रतियों को जलाया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और कुछ लोगों की गिरफ्तारी किया जाना भी संभव है। रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

epmty
epmty
Top