रामायण सीरियल के राम अब भाजपा के हुए

रामायण सीरियल के राम अब भाजपा के हुए

कोलकाता। पापुलर टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल हुए अरुण गोविल अब पश्चिम बंगाल में पार्टी के पक्ष में जोरदार चुनाव प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि अरुण गोविल की पश्चिम बंगाल में लगभग एक सैकड़ा सभाएं होंगी।

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों के भीतर विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए टीएमसी और भाजपा के बीच जोरदार द्वंद चल रहा है। दोनों दल एक दूसरे में भीतरघात करते हुए पदाधिकारियों को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले टीवी और फिल्म अभिनेता गोविंद गोविल भाजपा के साथ जुड़ गए है। 90 के दशक में रामायण टीवी सीरियल के माध्यम से प्रसिद्धि पाये अरुण गोविल की भूमिका आज भी लोगों के जेहन में पूरी तरह से ताजा हैं। टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर अरुण गोयल ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्म लेने वाले फिल्म अभिनेता अरुण गोविल ने शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए मेरठ यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग साइंस की उपाधि प्राप्त की है। पढ़ाई के कुछ दिनों बाद ही अरुण गोविल ने कुछ प्ले में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। अरुण गोविल के पिता चंद्रप्रकाश गोविल सरकारी नौकरी करते थे। अपने छह भाई-बहनों में चैथे नंबर के अरुण गोविल ने खुद बताया था कि मैंने रामायण टीवी सीरियल के लिए राम के किरदार हेतु ऑडिशन दिया था लेकिन निर्माताओं ने मेरा प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया था। उस वक्त उन्हें मेरा काम पसंद नहीं आया था। लेकिन बाद में वे खुद मेरे पास चलकर काम देने के लिए आए थे।







epmty
epmty
Top