रालोपा दो सौ सीटों पर चुनाव लकड़कर बनायेगी सरकार-बेनीवाल

रालोपा दो सौ सीटों पर चुनाव लकड़कर बनायेगी सरकार-बेनीवाल

सीकर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दावा करते हुए कहा है कि रालोपा अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी दो सौ सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार बनायेगी।

बेनीवाल ने आज यहां सर्किट हाउस में को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में दो फाड़ हो गए हैं और विपक्ष की भूमिका में नाकाम रही भाजपा बिना दूल्हे की बारात है। ऐसे में सड़क से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा तक जनहित के मुद्दे उठाने वाली रालोपा को ही उम्मीद एवं विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पार्टी की कोशिश रहेगी कि प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ा जाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस एवं भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव इन दोनों दलों ने रालोपा को तोड़ने की कोशिश की है। ऐसे में जो राजनीतिक दल इन दोनों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होगा, उनसे ही गठबंधन के बारे में सोचा जायेगा।

बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में घमासान चल रहा है। भ्रष्टाचार के साथ मंत्री एवं उनके परिवार के लोग अन्य मामलों में फंसे हैं। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसानों एवं अग्निपथ के मुद्दे पर भाजपा नीत केंद्र सरकार ने किसानों एवं युवाओं के साथ अन्याय किया है वहीं प्रदेश में भी भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस से हाथ मिला रखा है।

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर रालोपा अब झुंझुनूं में बड़ी रैली करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें शेखावाटी एवं शेखावाटी को उनसे बहुत उम्मीदें है। मारवाड़ की तरह शेखावाटी भी रालोपा के लिए तैयार हो रहा है।


epmty
epmty
Top