निरंकुश सरकारों के खिलाफ आंदोलन थे राजनारायण- प्रमोद त्यागी

निरंकुश सरकारों के खिलाफ आंदोलन थे राजनारायण- प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी आंदोलन के दिग्गज नेता लोकबन्धु के नाम से विख्यात राजनारायण जयंती सपा कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लोकबन्धु राजनारायण के संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी जब सरकारों ने निरंकुशता व तानाशाही भ्रष्टाचार की ओर कदम बढ़ाते हुए गरीब मजदूर किसानों युवाओं का शोषण किया तो उस समय मजबूत शाही घरानों में से एक राज नारायण गरीब मजदूर किसानों युवाओं की आवाज बनकर उभरे तथा तमाम सुख सुविधाओं को छोड़कर व अपनी जमीने गरीब किसानों को बांटकर जनता के लिए सड़कों पर संघर्ष करने में राज नारायण सबसे आगे रहे।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि राज नारायण अपने आपमें स्वयं बड़ा समाजवादी आंदोलन थे, इंदिरा गांधी जैसी ताकतवर महिला प्रधानमंत्री के आगे भी संघर्ष करने में वह सबसे आगे रहे तथा इंदिरा गांधी को भी उन्होंने राजनीतिक संघर्ष में कड़ी मात दी।

सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडवाकेट,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,विनय पाल पूर्व प्रमुख व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने सपा कार्यकर्ताओं से संघर्ष की मजबूत गाथा राजनारायण के संघर्षों को अपनाकर उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाजवादी आंदोलन की प्रबल पैरोकार सपा सरकार बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। सभी सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण को उनकी जयंती पर याद करते हुए उनके संघर्ष व पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, मीर हसन पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव सोसायटी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट, काज़ी फसीह अख्तर, टीटू वालिया, इरशाद हसन गुर्जर, मुकुल त्यागी, शशांक त्यागी, सलमान त्यागी, नियाज़ हैदर, सागर कश्यप मून अंसारी, कनीज़ फात्मा जैदी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top