राजभर ने कसा तंज- बोले इंडिया गठबंधन का हो चुका है गेम ओवर

राजभर ने कसा तंज- बोले इंडिया गठबंधन का हो चुका है गेम ओवर
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि बिहार में राजद व जदयू के अलग होने से सपा प्रमुख अखिलेश यादव घबरड़ाहट में हैं। बेचैनी में ही उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से पीछे बिना ही कांग्रेस को दी जाने वाली सीटों से संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन का गेम ओवर हो चुका है। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार इस गठबंधन से अलग हो गए हैं। अब अरविंद केजरीवाल के अलग होने की बारी है।

शनिवार को जारी बयान में सुभासपा प्रमुख ने कहा है कि बसपा प्रमुख मायावती ने भी इंडिया और एनडीए गठबंधन में शामिल होने से इंकार कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन में रहते हुए पीडीए का राग का अलाप ले रहे हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं।

उन्होंने कहा है कि विपक्ष ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों का हक मारा है। ये किस मुंह से इनके बीच वोट मांगने जाएंगे। भाजपा सरकार फ्री राशन दे रही है, मुफ्त में शौचालय बनवाकर दे रही है गरीबों की अन्य दिक्कतें भी दूर कर रही है। सात साल में यूपी में एक भी दंगे नहीं हुए हैं। जनता राम को लाने वालों को लाएगी. इंडिया गठबंधन का खेल अब खत्म हो गया है।

राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि 2017 में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ना उनकी भूल थी। कांग्रेस के पास अपना वोट नहीं है। अब कांग्रेस के पास वोट कहां से आ गया? यह अखिलेश यादव की घबराहट और छटपटाहट है। उन्होंने कहा है कि जब राजनीतिक समझौते होते हैं तो दोनों दलों के नेता बैठते हैं। दोनों दलों के नेता यह ऐलान करते हैं कि इतनी सीटों पर बात तय हुई है। यहां तो कांग्रेस को पता ही नहीं है और अखिलेश यादव कह रहे हैं कि बंटवारा हो गया।

सुभासपा महासचिव अरुण राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव जी पहले कहते थे कांग्रेस चालू पार्टी है। कांग्रेस का वजूद यूपी में नहीं है। कांग्रेस धोखेबाज़ है। इसको वोट मत देना 2017 में गठबंधन करने के बाद बोले थे कांग्रेस से अनुभव अच्छा नहीं था। सपा को 2024 में कांग्रेस से गठबंधन करने से कोई फ़ायदा नहीं होगा। एनडीए 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top