बजट 2021 पर भड़के राजभर, बोले-देश में कुछ बचने नहीं देंगे

बजट 2021 पर भड़के राजभर, बोले-देश में कुछ बचने नहीं देंगे

नई दिल्ली। बजट 2021 को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बजट से पता चला है कि देश में कुछ भी बचने नहीं देंगे। सब कुछ बेच दिया जायेगा।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष, संस्थापक, जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक तथा पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज बजट पेश होने के बाद सरकार पर तीखे व्यंग्य किये। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडिल से बजट को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कहा जाता था कि देश नहीं बिकने देगे। पर अब जो हो रहा है, उससे लग रहा है कि देश में कुछ भी बचने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बिकेगा, सड़कें बिकेंगी।

बिजली ट्रांसमीशन लाईन बिकेगी। गेल बिकेगा और स्टेडियम भी बिक जायेगा। इंडियन आयल की पाईपलाईन को भी बेच दिया जायेगा। रेलवे के डेडीकेटेड फ्रेट काॅरीडोर के हिस्से और वेयरहाऊस भी बिक जायेंगे। उन्होंने कहा कि जो हो रहा है, उससे नहीं लगता कि देश में कुछ बचने दिया जायेगा। उन्होंने उपरोक्त कटाक्ष आज पेश किये गये बजट 2021 को लेकर किये हैं।



epmty
epmty
Top