राजभर ने किया नये गठबंधन का ऐलान- अब इनके साथ लड़ेंगे चुनाव

राजभर ने किया नये गठबंधन का ऐलान- अब इनके साथ लड़ेंगे चुनाव

मुंबई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब नए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। वह महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम के चुनाव उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेंगे।

बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के लिए पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब नए गठबंधन का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर इलेक्शन लड़ने के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले ही उनकी शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुंबई में मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि तकरीबन डेढ़ घंटे तक चली यह मुलाकात पूरी तरह से सकारात्मक रही थी जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश की उद्धव ठाकरे के साथ महाराष्ट्र में होने वाले बीएमसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे ने बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ने पर अपनी सहमति जताई है।

epmty
epmty
Top