राहुल की पदयात्रा अब यहाँ से हुई शुरु

राहुल की पदयात्रा अब यहाँ से हुई शुरु

हिंगोली। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले से फिर शुरू हुई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने जिले के फलेगांव स्थित कृष्णा मंदिर से सुबह छह बजे पदयात्रा शुरु की। राहुल ने कल शाम को कालेगांव में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सू्त्रों ने बताया कि यात्रा सुबह दस बजे वाशिम जिले के विदर्भ संस्थान के पास पहुंचेगी। यात्रा शाम चार बजे तक वहां रुकेगी। पदयात्रा शाम चार बजे फिर शुरू होगी और वाशिम में वसंतराव नायक चौक पर रुकेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का रात्रि प्रवास रामराव सरनाइक कॉलेज ऑफ सोशल वर्क में होगा। पदयात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

epmty
epmty
Top