राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहाँ से प्रारंभ हुयी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहाँ से प्रारंभ हुयी

शिवपुरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्यप्रदेश के शिवपुरी से प्रारंभ हुयी। यहां गांधी ने ग्वालियर बायपास से लेकर झांसी तिराहे तक खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा में गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव संजय कपूर, पूर्व मंत्री के पी सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिवपुरी शहर में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी का स्वागत किया गया। इस दौरान गांधी ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

epmty
epmty
Top