राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता: तिवारी

राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता: तिवारी

सुलतानपुर। दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता है। उन्हें कृषि कानून की जानकारी नही है। कांग्रेस की पंजाब सरकार को छोड़कर देश के सभी राज्यों ने कृषि कानून को स्वीकार कर लिया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में हिंदी सलाहकार सदस्य रजनीश त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारो से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल किसानों को भड़काने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुना करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते है। पंजाब के किसान के नाम पर जो आन्दोलन कर रहे है वह सरकार के साथ बात नही करना चाहते। एमएसपी जैसे थी वैसी ही रहेगी। सरकार बिचौलियों को हटाकर किसानों को धान का एमएसपी दे रही है। मैं भी किसान का बेटा हूँ। मुझे मालूम है कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित सभी भाजपा शासित राज्य किसानों की धान की खरीद एमएसपी पर कर रहे है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने हैदराबाद म्युनिसिपल चुनाव में पूरी ताकत लड़ने के सवाल का जबाव देते हुए कहा कि बीजेपी हर छोटा-बड़ा चुनाव गंभीरता व पूरी ताकत से लड़ती है। चुनाव पार्टी के लिए जनता की सेवा करने व उनके जीवन में खुशहाली लाने का अवसर प्रदान करता है। योगी आदित्यनाथ हैदराबाद में जो भाग्यनगर बोले उसका मतलब भाजपा लोगों का भाग्य बदलने का काम करेगी।

मनोज तिवारी डाॅ वीरेन्द्र प्रताप त्रिपाठी की पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। इस मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, वरिष्ठ पत्रकार रजनीश त्रिपाठी, डाॅ वीरेन्द्र प्रताप त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।




वार्ता

epmty
epmty
Top