भारत जोड़ो यात्रा में धक्का मुक्की- पूर्व सीएम धड़ाम से गिरे

भारत जोड़ो यात्रा में धक्का मुक्की- पूर्व सीएम धड़ाम से गिरे

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में जब चौथे दिन की सवेरे शुरू हुई तो इस दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके चलते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े।

शनिवार को भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा जारी रही। खंडवा जिले के मोरटक्का से सवेरे के समय आरंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा बड़वाह होते हुए खरगोन जनपद के मनिहार मैं पहुंच गई है। अब यहां पर राहुल गांधी भोजन के लिए ब्रेक लेंगे। यात्रा का दूसरा चरण अपराहन के बाद आरंभ होगा।

उधर भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत कर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो गए हैं। यात्रा के दौरान बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे चलने के बाद सांसद राहुल गांधी जब चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए तो इस दौरान कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। जिसकी चपेट में आकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े। कई कार्यकर्ता भी इस दौरान पूर्व सीएम के ऊपर जा गिरे। अन्य कार्यकर्ताओं ने फुर्ती दिखाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने गहरी नाराजगी जताई।

epmty
epmty
Top