नतीजे में देरी के खिलाफ प्रदर्शन- सड़क पर उतरी भीड़ पर गोलीबारी

नतीजे में देरी के खिलाफ प्रदर्शन- सड़क पर उतरी भीड़ पर गोलीबारी

इस्लामाबाद। नेशनल असेंबली एवं प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद आ रहे नतीजे में देरी किए जाने को लेकर पब्लिक सड़क पर उतरते हुए प्रदर्शन कर रही है। कई प्रांतों में फैली हिंसा को नियंत्रित करने के लिए गोली चलाई गई है। गोलीबारी की इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। जबकि एक उम्मीदवार भी जख्मी हुआ है। जिसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

शनिवार को नेशनल असेंबली एवं प्रांतीय चुनाव के नतीजों में हो रही देरी को लेकर पब्लिक प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर पडी है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा समेत कई प्रांतों में फैली हिंसा के चलते सरकारी संपत्ति को तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। उन्मादी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी है।

गोलीबारी की चपेट में आकर एक पुलिस कर्मी की जान चली गई है। जबकि घायल हुए एक कैंडिडेट को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खैबर पख्तूनवा के वजीरिस्तान में प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी किए जाने से चार नागरिक भी घायल हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि विदेश मामलों पर नेशनल असेंबली की स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं उम्मीदवार मोहसिन डाबर को भी गोली लगी है। घायल हुए कैंडिडेट को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top