उन्नाव की घटना पर प्रियंका का ट्वीट- सरकार से किया निवेदन

उन्नाव की घटना पर प्रियंका का ट्वीट- सरकार से किया निवेदन

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गाँधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने यूपी सरकार से लड़कियों के परिवार वालो की बात सुनने एवं तीसरी बच्ची के इलाज के लिये निवेदन किया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गाँधी ने ट्वीट में लिखा है कि उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली हैं लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिये बेहद जरूरी है। खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा। यूपी सरकार से निवदेन है कि परिवार की पूरी बात सुने एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिये दिल्ली शिफ्ट किया जाये।

epmty
epmty
Top