CM योगी के गढ़ में प्रियंका का BJP पर निशाना- कही यह बड़ी बात

CM योगी के गढ़ में प्रियंका का BJP पर निशाना- कही यह बड़ी बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा चल रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अलग-अलग जनपदों में जा रही है और प्रतिज्ञा यात्रा के बारे में पब्लिक से बताकर उनसे वादा कर रही है। आज प्रियंका गांधी अपनी प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद गोरखपुर में पहुंची है। प्रियंका गांधी ने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार ने लोगों का जीवन खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मर जाऊंगी लेकिन भाजपा के साथ मिलावट नहीं करूंगी।

प्रियंका गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा है कि हम जब अपने नेताओं में आस्था रखते हे। जो हमसे कह रहे हैं, जो हमारे लिये करने जायेंगे। हम सच्चाई और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जब हम बड़े-बड़े विज्ञापन देखते हैं और बताया जाता है कि विकास आ गया है और बहुत काम हो रहा है। हम आस्था की वजह से यह सोचते हैं कि कहीं पर विकास तो आया होगा, हमारे दर पर नहीं होगा। अगर सीएम और पीएम कह रहे हैं तो कहीं तो इस बात में सच्चाई होगी। उन्होंने कहा कि मैं जहां-जहां जाती हूं और देखती हूं कि मैं कुछ महीने पहले एक निषादों के गांव में गई थी इस दौरान पुलिस प्रशासन ने निषादों की नाव जला डाली थी, जब मैंने वहां जाकर देखा कि किस तरह से उन्होंने नाव जला दी है। उन्होंने कहा कि नाव निषादों की मां होती है और नदी पर जिस का अधिकार है वो निषाद हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार उनसे अधिकार छीना और उन्हें पीटा, जब उन्होंने यह आवाज उठाई, नांव को ऐसा जलाया क्यों। इस पर उन्हें पीटा और प्रताडित किया। इसी तरह से जहां-जहां मैं जाती हूं, मैं लखीमपुर खीरी गई। लखीमपुर खीरी में जिस तरह से किसानों की हत्या की गई और बिल्कुल उनकी सुनवाई नहीं हुई। उस तरह से सरकार ने दिखाया कि उसकी असलियत क्या है। उन्होंने कहा कि विज्ञापनों की सारी सच्चाई सामने आ जाती है क्या उनकी सच्चाई है। इस सरकार ने दिखाया कि इस देश में किसानों की बिल्कुल भी सुनवाई नहीं। अगर आज किसान प्रताड़ित है, त्रस्त है, तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार किसानों की थोड़ी-सी भी सहायता करने के लिये तैयार नहीं है। इसी तरह से आप किसी वर्ग को लीजिये, तमाम वर्गों के साथ भंयकर शोषण हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरू गोरखनाथ के ठीक विपरित योगी आदित्यनाथ जी का शासन चल रहा है। सरकार आज पब्लिक पर आग उगल रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आगरा में 30 दलितों को 3 दिनों तक थाने में बद करके पीटा। उन्होंने कहा मैं उन परिवारों से मिली, उस लड़की से मिली, जिसके पति की हत्या पुलिस ने मार-मार कर उसके सामने की। उसका एक महीने का बच्चा है। उन्होंने कहा कि मैं जहां-जहां जाती हूं वहां-वहां देखती हूं कि जहां मुश्किल है, जहां संकट है और जहां संघर्ष है, वहां सरकार अपना चेहरा दूसरी ओर कर लेती है। उनकी सहायता नहीं करती थी। आज लोग खाद के लिये लाइन में खड़े होकर मर रहे हैं। परसो मैं ललितपुर चार घरों में गई। दो लोगों ने आत्महत्या की लाइन में खड़े रहे लेकिन खाद नहीं मिली। दो लोग ऐसे थे जो खाना और पानी पीने के लिये नहीं जा रहे थे क्योंकि उनकी लाइन छूट जाती। उन्होंने कहा कि मैंने देखे उनके घर पर कुछ नहीं था, तीन-चार लाख रूपये के कर्ज में डूबे हुए थे। न उनके घर में कोई गैस सिलेंडर था और न ही कोई सरकारी मदद थी बस केवल कमरा था, जिसमें जिनका देहांत हो गया था, उनके परिजन रो रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां पर कहा गया है कि गन्ने की कीमत बढ़ाई जायेगी। साढ़े चार सालों में सरकार ने क्या किया और यहां पर चीनी मिलों को बंद कराया।

प्रियंका गांधी ने सपा और बसपा की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा है कि कोई पार्टी अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ रही है केवल कांग्रेस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं जान दे दूंगी लेकिन इस भाजपा के साथ कभी मिलावट नहीं करूंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंहगाई न आपके जीवन खराब कर दिये हैं डीजल और पेट्रोल ने शतक मार दिया है। गैस सिलेंडर 1000 रूपये का हो गया है। उन्होंने कहा कि जो आपके रोजगार कोरोना संक्रमण के दौरान खत्म हो गये हैं क्या सरकार ने आपे के लिये कुछ किया। उन्होंने कहा कि कबीरदास जी कहते थे कि

epmty
epmty
Top