प्रियंका की प्रतिज्ञा-बनी सरकार तो बनायेंगे लडकियों को दक्ष

प्रियंका की प्रतिज्ञा-बनी सरकार तो बनायेंगे लडकियों को दक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरे बंदोबस्तों के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक और प्रतिज्ञा करते हुए ऐलान किया है कि यदि चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आई तो झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं के नाम पर उत्तर प्रदेश के हर जनपद में लड़कियों के लिए दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीरांगना झलकारी बाई को नमन करते हुए लिखा है कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए उत्तर प्रदेश के हर जनपद में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। जनपद स्तर पर खोले जाने वाले इन दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कांग्रेस की ओर से 40 फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी पदों में भी 40 फ़ीसदी आरक्षण देने की घोषणा की गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों ही इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अपना अलग से घोषणा पत्र तैयार किया है, जिसमें महिलाओं को 40 फ़ीसदी हिस्सेदारी देने, छात्राओं को स्मार्टफोन एवं स्कूटी, महिलाओं को सालाना 3 मुफ्त गैस सिलेंडर, महिलाओं के लिए बसों में फ्री सेवा, सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति, 1000 रूपये प्रति माह वृद्धा विधवा पेंशन, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपए प्रतिमाह का मानदेय तथा उत्तर प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर हर जनपद में दक्षता विद्यालय खोले जाने की प्रतिज्ञा पार्टी के घोषणापत्र में शामिल की गई हैं।



epmty
epmty
Top