प्रियंका के लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च में उमड़ा महिलाओं का सैलाब-गूंजा गीत

प्रियंका के लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च में उमड़ा महिलाओं का सैलाब-गूंजा गीत

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से महिला दिवस के मौके पर आयोजित किए गए लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च में महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ढोल नगाड़ों के बीच लड़की हूं लड़ सकती है का नारा महिलाओं एवं रैली के भीतर जमकर गूंज रहा है। तकरीबन 3 किलोमीटर लंबे मार्च में महिलाएं ही महिलाएं चौतरफा दिखाई दे रही हैं।

मंगलवार को राजधानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के सभी चरण संपन्न होने के बावजूद राजनीति के मैदान में अपनी सक्रियता बनाए रखते हुए महिला दिवस के मौके पर लड़की हूं लड़ सकती हूं रैली का आयोजन किया है। लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च में पार्टी की ओर से हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा का चुनाव लड़ी पार्टी की सभी 159 महिला उम्मीदवार शामिल हुई है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा के न्योते पर पूरे देश से कांग्रेस की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि भी शामिल हुई है।

1090 चौराहे पर लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा ढोल नगाड़ों की थाप पर चौतरफा गूंज रहा है। सिकंदर बाग से लेकर 1090 चौराहे तक का पूरा रास्ता जैसे गुलाबी रंग में रंगा है और रैली में शामिल महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा लिखी हुई गुलाबी रंग की साड़ी के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा की फोटो वाले बैग एवं दुपट्टे पहनकर महिलाएं इस मार्च में शामिल हुई है। अलग-अलग स्थानों से महिलाओं की टोलियां रैली में हिस्सा लेने के लिए आई हुई है।

अपराहन तकरीबन 2.00 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा जब रैली में शामिल होने के लिए पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता को देखते ही उनके जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया तो जिंदाबाद का नारा तेज होता गया।

epmty
epmty
Top