प्रियंका का ऐलान-बनी सरकार तो आशा बहुओं को देंगे मानदेय 10 हजार

प्रियंका का ऐलान-बनी सरकार तो आशा बहुओं को देंगे मानदेय 10 हजार

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के उपरांत आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10000 रूपये प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को शाहजहांपुर में पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है।

बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ सरकार की ओर से उनके कार्य के अनुरूप सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को शाहजहांपुर में पुलिस द्वारा आशा बहनों पर की गई बर्बरता उनके द्वारा किए गए कार्यों का पूरी तरह से अपमान है। उन्होंने कहा है कि आशा बहनों ने कोरोना काल के अलावा अन्य सभी अवसरों पर पूरी लगन के साथ लोगों को अपनी सेवाएं दी हैं। मानदेय मांगना आशा बहनों का हक है। उनकी बात को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। आशा बहने काम के बदले मानदेय और सम्मान पाने की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी हुई हूं। उन्होंने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10000 रूपये प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।



epmty
epmty
Top