प्रियंका का ऐलान-विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं करेगी किसी से गठबंधन

प्रियंका का ऐलान-विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं करेगी किसी से गठबंधन

बुलंदशहर। प्रतिज्ञा सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हम उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। कांग्रेस अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।


रविवार को बुलंदशहर के अनूपशहर में आयोजित किए जा रहे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रतिज्ञा सम्मेलन में संवाद करने के लिए पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में प्रदेशवासियों के हितों को लेकर असली लड़ाई कांग्रेस ही लड़ रही है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेशवासियों को समस्याओं की दलदल में धकेल दिया है। जिससे निजात दिलाने के लिए कांग्रेस ही जनता के हकों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी किसी के भी साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ने का मौका दिया जायेगा। कांग्रेस अकेले अपने दम पर विधानसभा के चुनाव लड़ते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने रहस्योद्घाटन किया कि पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मेरे से किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेंगे और जनता का विश्वास जीतकर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे।



epmty
epmty
Top