कांग्रेस की गांधीगिरी-योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने लगाई झाड़ू

कांग्रेस की गांधीगिरी-योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने लगाई झाड़ू

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर झाड़ू लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर गहरा विरोध जताया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री की मानसिकता दलित विरोधी दिखाई दे रही है। इसीलिए वह साफ सफाई करके बैठने वालों पर कटाक्ष करते हुए अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखा रहे हैं।

शनिवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से सभी जनपदों में गांधीगिरी दिखाते हुए वाल्मीकि बस्तियों में पहुंचकर साफ सफाई की गई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सहयोगियों के साथ राजधानी के वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर झाड़ू लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर गहरी नाराजगी जताई है जिसमें मुख्यमंत्री ने सीतापुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के गेस्ट हाऊस के भीतर झाड़ू लगाने पर गहरा तंज कसा था।


उन्होंने कहा था कि जनता उन्हें उसी लायक बनाना चाहती है और बना भी दिया है। इनके पास उपद्रव और नकारात्मकता फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेशभर के सभी कांग्रेसी जिला अध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों को शनिवार के दिन वाल्मीकि बस्तियों व वाल्मीकि मंदिरों में पहुंचकर साफ सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

epmty
epmty
Top