प्रियंका ने सिलेंडर को बनाया अब हथियार, किया महिलाओं से बड़ा वादा

प्रियंका ने सिलेंडर को बनाया अब हथियार, किया महिलाओं से बड़ा वादा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए महंगाई की वजह से दुश्मन बने गैस सिलेंडर को बड़ा हथियार बनाते हुए वादा किया है कि उत्तर प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो महिलाओं को 1 वर्ष में रसोई गैस के तीन सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे।

रविवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित की गई कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश और देश भर में महिलाओं के मुद्दों को जोर-शोर से उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने का निर्णय लिया है। महिलाएं संवेदनशील और करुणा से भरी हुई होती हैं, वह अगर राजनीति में आती हैं तो देश के भीतर एक बड़ा बदलाव नजर आएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा रैली के दौरान चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश की सत्ता में आती है तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा और गुरु मत्स्येंद्रनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। किसानों का पूरा कर्जा माफ करते हुए उत्तर प्रदेश में पशुओं की समस्या का समाधान छत्तीसगढ़ की तर्ज पर निकाला जाएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा। चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के अलावा छात्राओं को फ्री स्कूटी और स्मार्टफोन भी देगी। इसके अलावा महिलाओं को रसोई के खर्च में राहत देते हुए गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशा कार्यकत्रियों को 10000 रूपये का मानदेय सरकार की ओर से दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो सरकार 1000000 रुपए तक का उसका इलाज कराएगी।



epmty
epmty
Top