प्रियंका गांधी ने असम के 'एनथम' की वीडियो को किया शेयर

प्रियंका गांधी ने असम के एनथम की वीडियो को किया शेयर

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभी हाल ही में असम का दौरा किया था। अब फिर से वे दो दिन असम में रहेगी। असम के लोगों को सम्बोधित करने से पहले उन्होंने असम के एनथम की वीडियो को अपने ट्वीटर हेंडल से शेयर किया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार असम के चुनाव पर अपनी नजर रखे हुए है। असम के लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए वे विगत दिनों असम का दौरा कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंन जहां एक आम इंसान बनकर असम के लोगों तक अपनी पहुंच बनाई थी, वहीं चाय जनजाति की महिलाओं के साथ नृत्य भी किया था। उनकी यह आदत असमवासियों को काफी पसंद आई थी। अब 21 व 22 मार्च को प्रियंका गांधी फिर से असम के दौरे पर होंगी, जहां वे ताबड़तोड़ रैलियों को सम्बोधित करेंगे। इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने आज अपने ट्वीटर हैंडिल से असम के एनथम की वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में एक छोटी सी बालिका असम के एनथम को गा रही है। बच्ची की आवाज बहुत सुरीली है। एक घंटे पहले ट्वीट किये गये इस वीडियो पर अनेक कमेंट आ रहे हैं। अब तक लगभग साढ़े तीन हजार लोगों द्वारा इसे पसंद किया जा चुका है। प्रियंका गांधी ने चुनावी दौरे से पूर्व असम के एनथम का वीडियो जारी करके असम के लोगों से जुड़ने की कोशिश की है, जो रंग लाती हुई दिखाई दे रही है।














epmty
epmty
Top