30 घंटे की हिरासत के बाद प्रियंका गिरफ्तार-अब होंगी कोर्ट में पेश

30 घंटे की हिरासत के बाद प्रियंका गिरफ्तार-अब होंगी कोर्ट में पेश

सीतापुर। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसान परिवारों से मुलाकात करने जाते समय हिरासत में ली गई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को 30 घंटे की हिरासत के बाद अब गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और शांति भंग की आशंका जैसी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा कुछ देर बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मंगलवार को तकरीबन 30 घंटे की हिरासत के बाद सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में बंद करके रखी गई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को अब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना घोषित किया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन और शांति भंग की आशंका जैसी धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार की गई कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब कुछ देर बाद पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश की जाएंगी। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल है।

epmty
epmty
Top