प्रियंका का ऐलान चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस

प्रियंका का ऐलान चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देगी। देश भर की महिलाओं को अपने हक एवं अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट होना पड़ेगा। जब कोई महिला अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ती है तो सवाल उठाने की बजाय उसके साथ खड़ा होना चाहिए।

मंगलवार को राजधानी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हुई आपराधिक वारदातों का उल्लेख करते हुए कहा है कि कांग्रेस की ओर से महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए जाने का निर्णय महिलाओं के साथ हाने वाली इस प्रकार की घटनाओं के देखते हुए ही लिया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं एवं युवतियों से राजनीति में आने और अपने हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अब देश भर की महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना ही पड़ेगा। जब भी कोई महिला अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े तो उसके काम पर सवाल उठाने की बजाय महिलाओं को उसके साथ खड़ा होना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया है कि कांग्रेस महिलाओं को टिकट मेरिट के आधार पर देगी। वह कितना काम कर रही है, क्षेत्र में कितने लोग उन्हें जानते हैं।

यह सब टिकट वितरण का आधार बनेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि आपके हक की लड़ाई लड़ने के लिए कोई अन्य व्यक्ति नहीं आएगा बल्कि तुम्हें खुद ही आगे आते हुए अपने हक की लड़ाई के लिए उठ कर खड़ा होना पड़ेगा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अभी कांग्रेस ने 50 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है लेकिन आगे चलकर इसे 50 प्रतिशत पर निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को जाति धर्म एवं संप्रदाय से ऊपर उठना होगा और हमें एकजुट होकर संघर्ष करना है।

epmty
epmty
Top