प्रियंका का ऐलान-कोई भी हो बीमारी- 10 लाख तक मुफ्त होगा इलाज

प्रियंका का ऐलान-कोई भी हो बीमारी- 10 लाख तक मुफ्त होगा इलाज

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ऐलान किया है कि यदि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो सूबे के लोगों को 10 लाख रूपये तक के मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित को चाहे कोई भी बीमारी क्यों ना हो।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस की प्रतिज्ञा में एक और योजना को शामिल करते हुए ऐलान किया है उत्तर प्रदेश में सस्ते व अच्छे इलाज के लिए गठित की गई घोषणा पत्र समिति की सहमति के आधार पर कांग्रेस की ओर से निर्णय लिया गया है कि यदि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी कांग्रेस सत्ता में आती है तो प्रदेश के सभी लोगों को किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए 1000000 रूपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं कैसी रही है, यह सभी ने देखा है। चारों तरफ अव्यवस्थाओं का आलम फैला हुआ।

अस्पतालों के बाहर कोरोना पीडितों की लाईन लगी हुई थी और सरकार लोगोेेें को आक्सीजन तक उपलब्ध नही करा पाई थी। उत्तर प्रदेश में इस समय चारों तरफ फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत भी अब सभी को दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सजग है। उन्होंने ऐलान किया है कि कोई भी बीमारी हो सरकार के आने पर लोगों को मुफ्त 1000000 रूपये तक के सरकार की इलाज की सुविधा दी जाएगी।



epmty
epmty
Top