प्रमोद त्यागी ने टिकैत से की वार्ता- पहुँचाया अखिलेश का संदेश

प्रमोद त्यागी ने टिकैत से की वार्ता- पहुँचाया अखिलेश का संदेश

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का संदेश भारतीय किसान यूनियन सुप्रीमो नरेश टिकैत के पास पहुंचाया है। सपा किसान आंदोलन में खुलकर किसानों व उनकी मांग के साथ मजबूती से खड़ी है। भाकियू सहित आंदोलनकारी किसान संगठनों को सपा पूरा समर्थन करते हुए उनके साथ है।

समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से सिसौली में मुलाकात कर उनसे किसान आंदोलन पर वार्ता की।

प्रमोद त्यागी ने भारतीय किसान यूनियन अध्य्क्ष नरेश टिकैत से मिलकर बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव किसान आंदोलन में शामिल किसानों की लगातार शहादत की संख्या बढ़ने से बेहद चिंतित है। आंदोलनकारी किसानों के विरुद्ध पुलिस द्वारा दमनचक्र के जरिये फर्जी मुकदमांे में गिरफ्तारी व उनको नोटिस भेजकर उत्पीड़न करने को भाजपा सरकार के किसान विरोधी कृत्यों की निंदा करती है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाकियू नेता नरेश टिकैत से अखिलेश यादव का संदेश साझा करते हुए कहा कि सपा किसान आंदोलन में खुलकर किसानों व उनकी मांग के साथ मजबूती से खड़ी है। भाकियू सहित आंदोलनकारी किसान संगठनों को सपा पूरा समर्थन करते हुए उनके साथ है। आंदोलनकारी किसानों पर किसी भी प्रकार से भाजपा सरकार की साजिश के खिलाफ सपा खुलकर साथ है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के साथ सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा के जिला उपाध्यक्ष व किसान नेता राजीव बालियान ने भी चैधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की।

epmty
epmty
Top