नगर निगम में निर्विरोध पार्षद चुनी गई पूनम - निकाय चुनाव की पहली जीत

गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर में इतिहास रचा गया है, यहाँ नगर निगम में निर्विरोध पार्षद चुनी गयी है ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में हो रहे नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिंह ने नगर निगम के रिकॉर्ड में इतिहास रच दिया है। पूनम सिंह नगर निगम के वार्ड नंबर 80 से निर्विरोध चुनी गई हैं। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है, जिस कारण निर्वाचन अधिकारी ने पूनम सिंह को निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया है।
Next Story
epmty
epmty