सारस को लेकर फिर गरमाई सियासत- अखिलेश के बाद प्रियंका की एंट्री

सारस को लेकर फिर गरमाई सियासत- अखिलेश के बाद प्रियंका की एंट्री

लखनऊ। रायबरेली के रहने वाले आरिफ ने घायल सारस को अपने पास रखा तो आरिफ और सारस की दोस्ती हो गई लेकिन अखिलेश यादव के आरिफ और सारस की एक फोटो ट्वीट होने के बाद यूपी सरकार ने सारस को आरिफ से ले लिया था। इस मामले में पहले अखिलेश यादव और अब प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को निशाने पर लिया है।

गौरतलब है कि रायबरेली के रहने वाले आरिफ को एक सारस घायल अवस्था में मिला था। जिसको आरिफ ने पाल लिया था। इन दोनों के बीच की दोस्ती ऐसी मशहूर हुई कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक दौरे के दौरान आरिफ व सारस के साथ खुद की फोटो खींचकर टि्वटर हैंडल पर डाल दी थी। अखिलेश यादव के ट्विटर हैंडल डालने के बाद आरिफ और सारस की दोस्ती ऐसी मशहूर हुई कि वन विभाग ने आरिफ को सारस पालने के लिए नोटिस दे दिया। इस नोटिस के बाद अखिलेश यादव ने फिर से योगी सरकार पर तंज कसा था । सारस अब एक चिड़ियाघर में क्वारंटाइन है।

बीते दिनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें आरिफ सारस से मिलने जाता है तो सारस उसको देखकर छलांग मारने लगता है। सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड कर रहा था। अब अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आरिफ और सारस को लेकर एक ट्वीट किया है । प्रियंका गांधी ने लिखा कि एक पक्षी खुले आकाश में रहना पसंद करता है लेकिन उसकी आजादी छीन ली गई। सरकार की यह कैसी संवेदनहीनता है कि सारस को उसकी रक्षा करने वाले से दूर कर दिया गया बल्कि उससे उसका खुला आसमान भी छीन लिया गया। यह सरासर गलत है। प्रियंका गांधी के इस ट्वीट के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरिफ और सारस को लेकर फिर से राजनीति गरमा गई है।

epmty
epmty
Top