पुलिस की अक्लमंदी पर फेरा पानी- खुद ही बस चलाकर दिल्ली गए किसान

पुलिस की अक्लमंदी पर फेरा पानी- खुद ही बस चलाकर दिल्ली गए किसान

आगरा। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आह्वान पर राजधानी दिल्ली के रामलीला ग्राउंड पर बुलाई गई महापंचायत में शामिल होने के लिए आगरा से भी बड़ी संख्या में किसानों का रेला पहुंचा है। पुलिस की अक्लमंदी पर पानी फेरते हुए किसान खुद ही बस को चलाकर दिल्ली ले गए हैं।

दरअसल बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला ग्राउंड पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाई गई महापंचायत में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आह्वान पर आगरा के किसानों द्वारा किराए पर बस को बुक किया गया था।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया ने बताया है कि उन्होंने पदाधिकारियों के साथ राजधानी दिल्ली जाने के लिए बस बुक की थी। पुलिस को किसी तरह किसानों द्वारा बस बुक किए जाने की भनक लग गई। बस फिर क्या था पुलिस ने बुक की गई बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। किसानों को पुलिस की यह बात नागंवार गुजरी।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने भी नहले पर दहला फेंकते हुए स्वयं ड्राइवर की सीट पर बैठ गए और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बस को चलाकर दिल्ली की तरफ निकल गए। बस में सवार सभी पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए जब दिल्ली की तरफ रवाना हुए तो पुलिस देखने को मजबूर हो गई।

epmty
epmty
Top