BJP प्रत्याशी की शिकायत पर पूर्व CM कमलनाथ के बंगले पर पुलिस की दस्तक

BJP प्रत्याशी की शिकायत पर पूर्व CM कमलनाथ के बंगले पर पुलिस की दस्तक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की शिकायत पर पुलिस मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ के बंगले पर दस्तक देने के लिए पहुंची है। पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले पर पुलिस की दस्तक होते ही राजनीतिक हल्का में भारी गर्माहट फैल गई है।

सोमवार को मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ के बंगले पर पहुंची है।

भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का आरोप है कि राज्य के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ के पीए आर के मिगलानी और निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट ने अन्य पत्रकारों को मेरा एक फर्जी वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का लालच दिया था। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने इस डील से जुड़ी बातचीत का एक वीडियो भी जारी करते हुए पुलिस को भी सौंपा है।

पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल करने के लिए मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ के बंगले पर पहुंची है। पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर पुलिस की गाड़ियों का जमावड़ा लगा दिखाई दे रहा है। 8 से 10 वाहन जो तीन थाना क्षेत्र के होना बताई जा रहे हैं, उनमें सवार होकर पुलिस के पूर्व सीएम के बंगले पर पहुंचने के संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

epmty
epmty
Top