बोले पीएम- गरीब कल्याण भाजपा का मिशन

बोले पीएम- गरीब कल्याण भाजपा का मिशन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत की कामयाबी का डंका बज रहा है। बहुत कम वक्त में भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में देशवासी जुड़े हैं, क्योंकि भाजपा राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्र नीति पर चल रही है।

शनिवार को जिला मुख्यालय पर लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित की गई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्र नीति पर चलती है और इसी नीति पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लोगों के दिल के साथ भरोसा भी जीता है। यही कारण है कि बहुत कम समय में भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में देश के लोग जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते हैं बल्कि एक मिशन के लिए पार्टी से जुड़ते हैं। इसलिए भाजपा ने अपने सिद्धांत में राजनीतिक स्वार्थ को छोड़कर रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में आज हिंदुस्तान की कामयाबी का डंका बज रहा है। यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका के लोग भारत की ताकत को पहचान चुके हैं। इसलिए हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है, गांव शहर सब कह रहे हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली के मंच पर तीन राज्यों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद है।

epmty
epmty
Top