लिया संकल्प-वर्ष 2022 में सपा सरकार में मनेगा मुलायम का जन्मदिन

लिया संकल्प-वर्ष 2022 में सपा सरकार में मनेगा मुलायम का जन्मदिन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संरक्षक एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की ओर से वर्ष 2022 में पार्टी संरक्षक का जन्मदिन सपा सरकार के कार्यकाल में मनाए जाने का संकल्प लिया गया।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित किए गए समारोह में सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति के बीच पार्टी के संरक्षक एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। केक काटकर मनाए गए जन्मदिन समारोह में शामिल हुए सपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान एकजुट होकर मौजूदा भाजपा सरकार को हटाकर वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार को कायम करके मुलायम सिंह यादव का अगला जन्म दिन अपनी सरकार में मनाकर उनको सफल समाजवादी आंदोलन की सौगात देंगे। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष पर जानकारी देते हुए उन्हें देश का बड़ा संघर्ष कारी नेता बताते हुए कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष को अपनाकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करने की अपील की। पूर्व सांसद राजपाल सैनी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि आजादी के बाद सिर्फ एक पार्टी की सत्ता से अलग हटकर दलितों, पिछड़ों तथा वंचित लोगों में राजनीतिक चेतना तथा भागीदारी देने का काम केवल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा किया गया। पूर्व सांसद कादिर राणा के आज सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को संविधान लागू करने वाला एक ईमानदार व निडर नेता बताते हुए उनके स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली व खतौली विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी चंदन चौहान ने सपा संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को देश के सबसे ज्यादा संघर्ष करने वाला नेता बताते हुए 2022 में सपा सरकार लाने तथा मुलायम सिंह यादव के विचारों को आगे बढ़ाने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान के मुद्दों पर संघर्ष तथा उनके हित के लिए सपा सरकार लानी है। जिससे मुलायम सिंह यादव के विचारों को आगे बढ़ाया जा सके। जिला महासचिव जिया चौधरी व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने संरक्षक मुलायम सिंह यादव के विचारों की विजय के लिए 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आवाहन किया। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी ने पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की बधाई देते हुए वोट बनाने के अभियान में सत्ताधारी भाजपा के दबाव में नई वोट बनाने में भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए इस मुद्दे पर कड़े संघर्ष की चेतावनी दी।



epmty
epmty
Top