कई बार टले मेयर चुनाव में बड़ा खेला- रदद मतों के सहारे BJP को मिली जीत

कई बार टले मेयर चुनाव में बड़ा खेला- रदद मतों के सहारे BJP को मिली जीत

चंडीगढ़। कई बार स्थगित किए जा चुके चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया है। मेयर पद के लिए हुए इस चुनाव में अवैध करार दिए गए वोटो की मुख्य भूमिका रही है। इस बड़े खेला को लेकर अब विवाद के आसार हो रहे हैं। पराजित हुआ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ अब इस इलेक्शन पर सवाल खड़े कर सकता है।

मंगलवार को मूंछों की लड़ाई का सवाल बने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया है। मेयर निर्वाचित घोषित किए गए भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सोनकर को कल 16 वोट हासिल हुए हैं, जबकि कांग्रेस के सहयोग से मेयर पद का चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह केवल 12 वोट ही हासिल कर सके हैं।

मंगलवार को हुए मेयर पद के इस चुनाव में अवैध घोषित किए गए वोटों ने अपनी मुख्य भूमिका अदा की है। 8 वोट चुनाव अधिकारी द्वारा अवैध करार दिए गए हैं। इस निर्णय को लेकर अब विवाद होने के आसार बन रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ रद्द किए गए वोटो को लेकर सवाल खड़े कर चुका है।

क्योंकि पहले ही चुनाव टालने को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के ऊपर हमलावर है और उन्होंने कहा था कि यह गलत है और भारतीय जनता पार्टी ने सिर पर मंडरा रही हार को देखते हुए ऐसा फैसला लिया है।

epmty
epmty
Top