देश की जनता महंगायी की मार से परेशान - दिग्विजय

देश की जनता महंगायी की मार से परेशान - दिग्विजय

झाबुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि देश में महंगायी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और जनता इसकी मार से परेशान है।

आदिवासी बहुल झाबुआ और अलीराजपुर के दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि देश में महंगायी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का क्रम जारी है। इस वजह से आम जनता परेशान है।

दिग्विजय सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे का मुद्दा भी उठाया और दावा किया कि इस मामले में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच वहां की सरकार ने प्रारंभ करायी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सदैव सच बात की है।

दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले बोलते हुए कहा कि देश में जनता कोरोना और इसके कारण उपजी स्थितियों से पिछले एक डेढ़ साल से परेशान हैं और श्री मोदी अपनी छवि की चिंता में व्यस्त रहे। उन्होंने श्री मोदी की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश में नोटबंदी, जीएसटी और इससे जुड़े अन्य कदमों के कारण अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुयी है।

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के नेमावर में हाल ही में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला उठाते हुए कहा कि इस मामले में आदिवासी परिवार लगभग डेढ़ माह तक परेशान होता रहा, लेकिन पुलिस ने प्रभावी लोगों के कारण आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं होने का आरोप लगाया।

वार्ता

epmty
epmty
Top