भाजपा सरकार का झूठा खेल जनता समझ गई है- अखिलेश

भाजपा सरकार का झूठा खेल जनता समझ गई है- अखिलेश

लखनऊ। सपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार का ये तर्क कहाँ गया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि 7 साल में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 200ः बढ़ाकर 10ः घटानेवाली भाजपा सरकार का झूठा खेल जनता समझ गयी है। अब भाजपा सरकार का ये तर्क कहाँ गया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम ज़ीरो भी कर दे तो भी जनता इन्हें चुनाव में ज़ीरो कर देगी।





epmty
epmty
Top