प्रियंका के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बरसे फूल- बोली परिवर्तन की हवा

प्रियंका के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बरसे फूल- बोली परिवर्तन की हवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरी जान झोंक रखी है। प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान होने के बाद चौथे चरण की सीटों पर प्रचार करने के लिए निकली प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के राजनीतिक तापमान को ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने कांग्रेस नेताओं की बांछों को खिला दिया है। जगह जगह पुष्प वर्षा करते हुए लोग प्रियंका गांधी वाड्रा का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

सोमवार को राजधानी लखनऊ की सभी 9 विधानसभा सीटों के चुनाव प्रचार को कवर करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अपने लाव लश्कर के साथ रोड शो करने के लिए सड़क पर उतर पड़ी है। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जनता परिवर्तन चाह रही है क्योंकि वह बुरी तरह से परेशान एवं त्रस्त है। लोगों के सामने महंगाई एवं बेरोजगारी की समस्या को लेकर कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ रही है। जनता चाहती है कि सत्ता की बागडोर संभालने के लिए अब कोई नया आए जो नई तरह की राजनीति करें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने महंगाई, बेरोजगारी एवं आवारा जानवरों को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है और चुनाव में वह कह रहे हैं उनको इस बारे में जानकारी मिली है। क्या मुख्यमंत्री ने उनको लोगों की समस्याओं की जानकारी नहीं दी? प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि जब राज्य में सरकारी पद खाली पड़े हैं तो युवाओं में बेरोजगारी क्यों है? उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में छुटटा जानवरों की समस्या को राज्य सरकार की ओर से सुलझाया गया है। लखनऊ में अपने निवास स्थान कौल हाऊस से पहले गोमती नगर के 1090 चौराहा और पॉलिटेक्निक चौराहे से होते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा की यात्रा चिनहट कोतवाली क्षेत्र के मटियारी चौराहा पर पहुंच गई है। इसके बाद शिवम मेडिकल स्टोर से रोड शो विधायक चौराहा होते हुए जेएमडी ज्वेलर्स पर समाप्त होगा।

epmty
epmty
Top