चुनाव में मिली हार से बीजेपी में हाहाकार-प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

चुनाव में मिली हार से बीजेपी में हाहाकार-प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के भीतर दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली हार को लेकर मचे हाहाकार के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय मंत्रियों एवं कई राज्य के मुख्यमंत्रियों के चुनाव प्रचार के बावजूद नगर निगम में मिली हार का ठीकरा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फूटा है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के सिर के ऊपर भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली हार का ठीकरा फोड़ दिया गया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को लेकर आ रही खबरों के मुताबिक उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

नगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी गुप्ता ने अपना इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपा है। जानकारी मिल रही है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आदेश गुप्ता की ओर से सौंपा गया इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है और फिलहाल वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश का कार्य कार्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी की ओर से जारी किए गए एक परिपत्र में लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के अनुरूप आदेश गुप्ता की ओर से दिया गया प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है

epmty
epmty
Top