अब यह पूर्व केंद्रीय मंत्री भी हो गए भगवाधारी-हुए बीजेपी में शामिल

अब यह पूर्व केंद्रीय मंत्री भी हो गए भगवाधारी-हुए बीजेपी में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले इलेक्शन में उतर रही पार्टियों को झटका देने में लगी भारतीय जनता पार्टी ने आज ही कांग्रेस का हाथ छोड़कर उसे बीच मझधार में छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री को भगवा चोला पहनाते हुए अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कुनबे में उस समय और अधिक बढ़ोतरी हो गई, जब मंगलवार की सवेरे कांग्रेस का हाथ छोड़कर अपना इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह भगवा चोला धारण करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। तीसरे पहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह को कांग्रेस की ओर से सोमवार को जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था। मंगलवार की सवेरे ही कुंवर आरपीएन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कुंवर आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही थी। अब उम्मीद की जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुंवर आरपीएन सिंह को पडरौना विधानसभा सीट से अपनी पार्टी का टिकट देकर पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपाई हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा।



epmty
epmty
Top