प्रचार में उतरेगा अब परिवार- सपा के स्टार प्रचारकों में इन्हें भी किया शामिल

प्रचार में उतरेगा अब परिवार- सपा के स्टार प्रचारकों में इन्हें भी किया शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अब अपने पूरे परिवार को चुनाव प्रचार के मैदान में उतार दिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की ओर से अब पहली बार अपने स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। चौथे चरण के बाद शिवपाल सिंह यादव अब उत्तर प्रदेश में बाकी बचे चुनाव के चरणों के लिए प्रचार करेंगे।

सोमवार को निर्वाचन आयोग के पास समाजवादी पार्टी की ओर से अपने स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है, जिसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, खुद अखिलेश यादव एवं उनकी पत्नी डिंपल यादव के अलावा भाजपा से कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देकर आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इससे पहले बनाएं गये स्टार प्रचारको में शिवपाल सिंह यादव को शामिल नहीं किया गया था। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव हाथ जोड़कर मतदाताओं से पहले ही अखिलेश यादव को वोट देने की अपील कर चुके हैं। इससे पहले उनके भाई प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव एवं भतीजे अखिलेश यादव जन सभाएं कर चुके हैं। इसके साथ ही तीसरी पीढ़ी के रूप में मुलायम के नाती तेज प्रताप यादव ने भी गांव-गांव जाकर अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे हैं।

epmty
epmty
Top