अब प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव- हुई आइसोलेट

अब प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव- हुई आइसोलेट

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई है। शुक्रवार को ट्वीट करके जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि मैं कोविड-19 संक्रमित हो गई हूं।


शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अब कोरोना संक्रमित पाई गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को ही कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना की चपेट में आकर संक्रमित हो गई थी। आज शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए बताया है कि मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक मैंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को ही लखनऊ यात्रा में कटौती करते हुए राजधानी दिल्ली लौट आई थी। यहां पहुंचकर उन्होंने अपनी माताश्री सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद वह भी अब कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।

epmty
epmty
Top