अब कांग्रेस को लगा UP में बड़ा झटका- पूर्व MP इस्तीफा देकर हुए भाजपाई

अब कांग्रेस को लगा UP में बड़ा झटका- पूर्व MP इस्तीफा देकर हुए भाजपाई

वाराणसी। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए दुश्वारियां लेकर आया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से रुसवा हुए पूर्व सांसद पार्टी का हाथ झटक कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एवं सपा के बीच हुए गठबंधन के ऐलान के बाद से नाराज चल रहे थे।

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में रवि शंकर प्रसाद एवं अरुण सिंह के सामने वाराणसी से कांग्रेस के सांसद रहे राजेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एवं सपा के बीच हुए गठबंधन के ऐलान के बाद से नाराज चल रहे पूर्व सांसद ने अपनी नाराजगी को पिछले दिनों खुलकर व्यक्त भी किया था।

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा राजेश मिश्रा को देवरिया लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया था। इस बार भी वह टिकट पाने के प्रबल दावेदार थे और उन्होंने इस बार देवरिया के साथ ही भदोही से भी इलेक्शन लड़ने की इच्छा जताई थी। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अब इस बात के आसार लगाए जा रहे हैं कि राजेश मिश्रा भदोही से कमल का फूल खिलने के लिए मैदान में उतर सकते हैं।

epmty
epmty
Top